वायरल न्यूज़

Dance Video: लड़कों ने अपने दोस्त की शादी में लगाया ऐसा ठुमका, देखकर याद आ जाएंगे खलनायक के 'बल्लू बलराम'

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा बेहतरीन वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त उसकी शादी में मजेदार डांस कर रहे हैं।

Image

दूल्हे के दोस्तों ने शादी में डांस से काटा गदर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के दोस्तों का मजेदार डांस
  • ठुमका देख हर कोई रह जाएगा दीवाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhe Ke Dost Ka Dance Video: शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कई सारे शादियों के वीडियो और फोटोज भी सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में कई बार दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो सामने आते हैं तो कई बार उनके दोस्तों के। इनमें कुछ इतने प्यारे और इतने मजेदार होते हैं कि उनको देखने के बाद आप इनको भूल ही नहीं पाते। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में दूल्हें के कुछ दोस्त मिलकर 'खलनायक' फिल्म के 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस कर रहे हैं। उनके डांस का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स उनकी सराहना भी कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को देखने के बाद आप इसे बिना लाइक किया नहीं रह पाएंगे। लोगों को कहना है कि ऐसे दोस्त हो तो शादी में माहौल बनना तो तय है।

दूल्हे के दोस्तों ने शादी में डांस से काटा गदर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इन लड़कों ने बहुत ही सुंदर डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि शादी में असली माहौल दोस्त ही बनाते हैं। बता दें, इस वीडियो को rahat_studio नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article