वायरल न्यूज़

हरियाणवी गाने पर ताऊ ने किया दमदार डांस, मूव्स देख आंखों के सामने छा जाएगा अंधेरा, यूजर्स बोले - दिल तो बच्चा है जी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक हरियाणवी ताऊ का डांस नजर आ रहा है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ताऊ का डांस देख आपको भी जवानी के दिन याद आ जाएंगे।

Image

हरियाणवी ताऊ ने किया जोरदार डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणवी ताऊ का जोरदार डांस
  • डांस देख याद आ जाएंगे जवानी के दिन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hariyanvi Taau Dance Video: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अक्सर डांस के कई सारे वीडियो नजर आते हैं। इनमें अधिकतर महिलाओं और लड़कियों के ही डांस नजर आते हैं लेकिन कई बार बुजुर्ग लोगों के भी डांस दिख जाते हैं, जो लोगों के दिमाग में बैठ जाते हैं। क्योंकि इतनी उम्र में इतना खतरनाक डांस करना मजाक नहीं होता है। एक ऐसा ही एनर्जेटिक डांस वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में आपको एक ताऊ नजर आएंगे, जो इतना शानदार डांस कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भूल नहीं पाएंगे। लाठी लेकर उनका जबरदस्त डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ताऊ ने तो गर्दा मचा दिया है। आलम ये है कि लोग उनकी इस वीडियो को जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं।

हरियाणवी ताऊ ने किया जोरदार डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हरियाणवी ताऊ ने कहर ढा दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ताऊ का कसूता डांस तो वाकई कमाल है। बता दें, इस वीडियो को 'arun.sharma.shanky' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article