Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने से पहले किसी अज्ञात जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस भी की हो सकती है। ऐसे में इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। साथ ही, क्राइम सीन को भी रिक्रिएट किया जा सकता है।
होटल के कमरे को किया गया सील
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी स्थित उस होटल के कमरे को अधिकारियों ने सील कर दिया गया, जहां तीन मुख्य आरोपियों के कथित तौर पर ठहरने की जानकारी सामने आई।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच इस आरोप की भी जांच कर रही है कि घटना को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने किसी अज्ञात स्थान पर गोली चलाने की प्रैक्टिस की। जांच के तहत तीनों आरोपियों के साथ घटनास्थल का रीक्रिएशन भी किए जाने की संभावना है।
इससे पहले, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को गुरुवार को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। जबकि बुधवार को तीन मुख्य आरोपियों को एक अन्य अदालत ने 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा था।
सनद रहे कि यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। फायरिंग में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को जख्मी हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए चार आरोपी
AI वीडियो को लेकर टाइगर की टीम की चेतावनी
इस बीच, मंगलवार को टाइगर श्रॉफ की टीम ने घटना से संबंधित कथित फर्जी खबरों, बिना अनुमति जारी किए गए बयानों और अभिनेता के नाम से प्रसारित किए जा रहे AI-निर्मित वीडियो को लेकर सख्त चेतावनी जारी की।
टीम ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपील की कि किसी भी जानकारी को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।
