वायरल न्यूज़

Groom Video: जयमाला के दौरान शख्स ने दूल्हे से कही ऐसी बात, सुनते ही चकरा कर ऐसे गिरा देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 28, 2023, 01:03 PM IST

Groom Viral Video: स्टेज पर जयमाला के दौरान एक शख्स ने दूल्हे से ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वो औंधे मुंह गिर पड़ा। आलम ये है कि दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ तो खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जयमाला के दौरान दूल्हे के साथ खेल हो गया
  • शख्स की बातें सुनकर गिर पड़ा दूल्हा
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) और शादियों के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के वीडियो को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

शादी में लोग जमकर मौज-मस्ती करते हैं। कुछ लोग तो दूल्हा-दुल्हन के साथ इस तरह मजाक करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में कुछ अलग ही नजारा आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन हाथ में माला लेकर खड़े हैं। तभी एक शख्स स्टेज पर आता है और चुपके से दूल्हे से कुछ कहता है। शख्स की बातें सुनकर दूल्हा घबरा जाता है और अगले ही पल चकरा कर चारो खाने चित्त होकर गिर पड़ता है। दूल्हे की ऐसी हालत देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

दूल्हे के साथ तो खेल हो गया

इस वीडियो को देखकर लोग सोच में पड़ गए कि आखिर शख्स ने दूल्हे से ऐसा क्या कह दिया? लेकिन, पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 10 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग अपने-अपने अंदाज में वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article