वायरल न्यूज़

Dulhe Ka Dance: दूल्हे ने दमदार अंदाज में मारी एंट्री, 'चुलबुल पांडे' वाले स्टाइल में किया धांसू डांस

एक दूल्हे ने अपने रिसेप्शन में सलमान खान के स्टाइल में पुलिसकर्मियों के साथ 'पांडेजी सीटी' गाने पर धमाकेदार डांस एंट्री करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, जिससे मालूम चलता है कि दूल्हे भी अपनी एंट्री को यादगार बना सकते हैं।

Image

'चुलबुल पांडे' स्टाइल में दूल्हे का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान के स्टाइल में दूल्हे ने मारी एंट्री
  • पुलिसकर्मियों के साथ 'पांडेजी सीटी' गाने पर डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये स्वैग वाला वीडियो

Dulhe Ka Dance: आजकल शादियों में एंट्री का अपना ही स्वैग है! हर कोई चाहता है कि उसका वेडिंग मूमेंट ऐसा हो कि सालों साल याद रहे, और इसके लिए तैयारियां भी ज़ोर-शोर से चलती हैं। लेकिन जनाब, इस बार तो एक दूल्हे राजा ने एंट्री मारकर इंटरनेट पर धूम मचा दी है! उसके डांस को देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और उसकी एंट्री को भी सॉलिड एंट्री बता रहे हैं।

दरअसल, शादी के बाद हुए रिसेप्शन में इस दूल्हे ने जो एंट्री मारी है, उसे देखकर तो सलमान खान भी कह उठेंगे, "वाह भाई, क्या स्टाइल है!" वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि काले सूट में सजे दूल्हे के साथ कई डांसर पुलिस की वर्दी में 'पांडेजी सीटी' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ये नज़ारा इतना ज़बरदस्त है कि देखने वाले बस तालियां बजाते रह गए!

'चुलबुल पांडे' स्टाइल में दूल्हे का डांस

इस 'दबंग' दूल्हे ने अपनी शानदार एंट्री से सबका दिल जीत लिया है और ये साबित कर दिया है कि सिर्फ दुल्हनें ही नहीं, दूल्हे भी अपनी एंट्री को यादगार बना सकते हैं। ये वायरल वीडियो इंस्टा पर 'thisisnikunjgupta' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। लगता है, अब शादियों में दुल्हों की धांसू एंट्री का नया ट्रेंड शुरू हो गया है!

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article