वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Kiss Video:नाचते-नाचते दुल्हन ने सबके सामने लड़के को किया किस, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 14, 2022, 11:24 AM IST

Dulhan Ka Kiss Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने सबके सामने डांस करते हुए एक लड़के को किस कर लिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन ने बनाया माहौल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने डांस करते हुए मचाया धमाल
  • सबके सामने दुल्हन ने एक लड़के को किया किस
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulhan Ka Kiss Viral Video: देश में जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) सामने आने लगते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) इतने खतरनाक होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक दुल्हन ने ठुमके लगाते-लगाते सबके सामने एक लड़के को किस कर लिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई कपल तो काफी अजीबोगरीब हरकत भी कर देते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन ने ऐसा ही धमाल मचाया है, जिसपर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की दुल्हन की तरह तैयार है और एक लड़के के साथ जमकर डांस कर रही है। बैकग्राउंड में बॉलीवुड मूवी का गाना बज रहा है। दोनों जमकर ठुमके लगा रहे होते हैं। अचानक लड़की लड़के की तरफ भागती है और गले लगाकर उसे किस कर लेती है। लोग इस नजारे को देखते रह जाते हैं। देखें वीडियो...

दुल्हन का धमाल

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे दुल्हन ने तो धमाल मचा दिया भाई। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'vishnu___kushwah' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 51 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि शादी किसी और की दीवाना कोई और हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि दुल्हन ने तो माहौल बना दिया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article