Dulhan Entry Dance Video: शादी के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, इसमें कई बार दूल्हे-दुल्हन की गुस्से वाली वीडियो भी सामने आती है। ऐसे में इनका गुस्सा कई बार फूट जाता है और कई बार ये शांति से मामले को संभाल लेते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो शॉकिंग भी है और ऐसे रिश्तेदारों को समझाने के लिए काफी भी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन डांस के साथ एंट्री मार रही है। इस दौरान वह काफी खुश भी नजर आ रही है, तभी उसके कुछ रिश्तेदार उस पर नोटों के बंडल वार कर लुटाते नजर आ रहे हैं, जिससे वह काफी नाखुश भी नजर आ रही है। ऐसे में उसका गुस्सा साफतौर पर वीडियो में देखा जा सकता है लेकिन फिर भी वह गुस्से को जाहिर नहीं होने देती और स्टेज की ओर बिना रिएक्शन दिए चली जाती है।
डांस के साथ दुल्हन ने मारी एंट्री
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दुल्हन काफी समझदार है, उसने सिचुएशन को काफी अच्छे से हैंडल किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस किया। बता दें, इस वीडियो को 'sr_cinematicc' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 43 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
