बिजनेस

रिलायंस ने 50 साल में ₹1000 के बनाए ₹50 लाख, क्या Jio तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

Reliance Industries ने इसकी लिस्टिंग के बाद से करीब 5218 गुना रिटर्न दिया है। कल, RIL ग्रुप की Jio Platforms बाजार में लिस्ट होने जा रही है। ऐसे में तमाम निवेशकों की नजर अब कंपनी के शेयर पर है।

Image

रिलायंस की तरह अब निवेशकों को जियो प्लेटफॉर्म से उम्मीदें

Reliance Industries Wealth Creation: 1977 में Reliance के IPO में ₹10 प्रति शेयर के भाव पर निवेश करने वालों को अब तक कुल करीब 5,218 गुना का रिटर्न मिल चुका है। यानी बोनस और स्प्लिट और डिमर्जर जैसे इश्यूज को एडजस्ट कर देखा जाए, तो रिलायंस के शेयर की कीमत अब करीब 52,180 रुपये के करीब बैठती है। यानी अगर किसी ने साल 1977 में 10 रुपये की IPO प्राइस पर रिलायंस के 100 शेयर खरीदे होते, तो उनकी वैल्यू आज करीब 52,18,000 रुपये बनती।

कैसे आया 5218 गुना रिटर्न?

Reliance Industries की शुरुआत शेयर बाजार में 1977 में Reliance Textile Industries के नाम से हुई थी। उस समय कंपनी के IPO में शेयर का भाव ₹10 था। यानी ₹100 में निवेशक 10 शेयर खरीद सकते थे। इसके बाद कंपनी ने समय-समय पर बोनस शेयर जारी किए।

इन बोनस शेयरों से निवेशकों की होल्डिंग बढ़ती गई। अगर किसी निवेशक ने 1977 में 10 शेयर खरीदे थे, बाद में कोई शेयर नहीं खरीदा और संबंधित कॉरपोरेट एक्शन के लिए पात्र बना रहा, तो बोनस और Demerger के बाद उसकी होल्डिंग का गणित इस तरह समझा जा सकता है।

सालकॉरपोरेट एक्शनReliance के शेयर
1977IPO में ₹1,000 का निवेश (₹10 प्रति शेयर)100
19803:5 बोनस160
19833:5 बोनस256
19971:1 बोनस512
20091:1 बोनस1,024
20171:1 बोनस2,048
2023Demerger के बाद2,048 Reliance + 2,048 Jio Financial
2024Reliance का 1:1 बोनस4,096 Reliance + 2,048 Jio Financial

आज कितने रुपये की हो गई होल्डिंग?

26 अक्टूबर, 2026 को Reliance Industries का शेयर NSE पर ₹1,201.80 और Jio Financial Services का शेयर ₹205.23 पर बंद हुआ था। इन भावों के आधार पर गणना करें तो शुरुआती ₹100 के निवेश की मौजूदा वैल्यू इस तरह निकलती है।

निवेश की होल्डिंगशेयरों की संख्या26 अक्टूबर का भावकुल वैल्यू
Reliance Industries400₹1,201.80₹4,80,720
Jio Financial Services200₹205.23₹41,046
कुलNANA₹5,21,766
इस तरह ₹100 का शुरुआती निवेश करीब ₹5.22 लाख की वैल्यू तक पहुंचता है। यानी मौजूदा होल्डिंग की वैल्यू शुरुआती रकम की लगभग 5,218 गुना है।

यहां एक अहम अंतर समझना जरूरी है। केवल Reliance के 400 शेयरों की वैल्यू ₹4,80,720 है, यानी शुरुआती निवेश की लगभग 4,807 गुना।

₹5,21,766 की कुल वैल्यू में Jio Financial Services के अलग से मिले शेयर भी शामिल हैं। इस गणना में बीच के वर्षों में मिले डिविडेंड शामिल नहीं हैं।

क्या Jio भी बना सकती है ऐसी वेल्थ?

Reliance के इतिहास ने एक बात जरूर दिखाई है कि कारोबार का विस्तार, मुनाफे में बढ़ोतरी और लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखना मिलकर बड़ी वेल्थ बना सकते हैं। लेकिन Jio Platforms के लिए यह कर पाना आसान नहीं होगा। हालांकि, जियो के पास AI जैसे सेक्टर में ग्रोथ की अथाह संभावनाएं भी हैं। इसके अलावा जियो के पास पहले से ही गूगल और मेटा जैसे रणनीतिक निवेशक भी हैं।

Jio Platforms के कारोबार में कितना दम?

Jio Platforms के पक्ष में सबसे बड़ी बात उसका विशाल टेलीकॉम और डिजिटल कारोबार है। कंपनी के IPO दस्तावेजों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब ₹1.47 लाख करोड़ और EBITDA करीब ₹76,255 करोड़ रहा।

EBITDA मार्जिन लगभग 51.91% था। वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 के बीच राजस्व में सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि करीब 15.79% और EBITDA में 17.79% रही।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article