बॉलीवुड

भगवान से दोस्ती करेंगे Ravi Kishan, दिवाली 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

Ravi Kishan movie: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। अमित आर्यन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक आम इंसान और बजरंगबली की अनोखी दोस्ती की कहानी दिखाएगी।

Image

रवि किशन की अपकमिंग फिल्म (pic credit-instagram)

Ravi Kishan film: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर और नेता रवि किशन (Ravi Kishan) अब एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें दोस्ती का रिश्ता सीधे भगवान से जुड़ता है। उनकी नई फिल्म का नाम 'मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' रखा गया है। यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान मंगलवार को महावीर जैन फिल्म्स ने किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर तक बढ़ी 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत)

भगवान और भक्त की दोस्ती दिखाएगी फिल्म

फिल्म 'मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' का पहला पोस्टर सामने आते ही इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पोस्टर में रवि किशन एक आम इंसान के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें एक तरफ रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र पहने एक आम आदमी का हाथ है, जबकि दूसरी तरफ बजरंगबली का हाथ दिखाई देता है। दोनों हाथों के बीच एक दिव्य चमक नजर आती है। यह तस्वीर फिल्म की टैगलाइन 'दोस्ती हो तो ऐसी' को खास अंदाज में दिखाती है। फिल्म की कहानी एक आम इंसान और उसके भगवान के बीच दोस्ती के रिश्ते पर आधारित है। आज के दौर में जब लोग सच्चे दोस्त की तलाश करते हैं, ऐसे में अगर बजरंगबली ही किसी के सबसे खास दोस्त बन जाएं, तो यह रिश्ता कैसा होगा? फिल्म इसी भावना को पर्दे पर उतारने की कोशिश करेगी। यह सिर्फ धार्मिक कहानी नहीं, बल्कि आस्था, भरोसे और दोस्ती के भाव को दिखाने वाली फिल्म होगी।

रवि किशन इस फिल्म में एक ऐसे आम आदमी का किरदार निभाएंगे, जो बजरंगबली का सच्चा भक्त है। बताते चलें कि रवि किशन हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' में भी नजर आए थे। अब 'मेरा यार बजरंगी' के जरिए वह भक्ति और दोस्ती की एक इमोशनल कहानी लेकर आएंगे। फिल्म अगले साल दिवाली पर दर्शकों के सामने आएगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। आप इस मूवी के लिए कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article