Animal Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक डॉगी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर एक शख्स से ऐसा बदला लिया जिसकी कल्पना भी किसी नहीं की होगी। यह घटना एक सड़क पर उस वक्त हुई जब एक शख्स स्कूटर चला रहा था। तभी एक कुत्ता सड़क पर खड़ा दिखाई दिया। कुत्ता शख्स के करीब होता है और वो डराकर आगे निकल जाता है। मगर शख्स के साथ फिर जो कुछ हुआ शायद ही उसने कल्पना की होगी।
गैंग बुला लाया कुत्ता
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुत्ता सड़क पर खड़ा है, जबकि एक स्कूटर सवार और कार चालक भी वहां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि शख्स ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, जिससे कुत्ता नाराज हो गया। इसके बाद कुत्ते ने अपनी पूरी गैंग को बुला लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे 'डोगेश गैंग' का नाम दे रहे हैं। गैंग के आने के बाद कुत्तों ने शख्स के स्कूटर पर हमला कर दिया।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कुत्तों की एकजुटता की तारीफ की, तो कुछ ने इसे मजेदार बताया। एक यूजर ने लिखा, 'कुत्तों ने भी बदला ले लिया, अब इंसान को सोचना चाहिए।' मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
