वायरल न्यूज़

VIDEO: तलवार से हमला हुआ तो दौड़कर आया डॉगी, खुद घायल हुआ मगर मालिक को आंच नहीं आने दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 30, 2025, 10:14 PM IST

Viral Animal Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे अचानक एक शख्स पर तलवार से हमला हो गया। मगर इसी बीच ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने साबित कर दिया कि कुत्ते सचमुच सबसे वफादार जानवरों में एक हैं।

Image

वीडियो में पालतू डॉगी की मालिक के प्रति वफादारी किसी को भी हैरान कर देगी। (Photo/Twitter)

Viral Animal Video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक वफादार कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। यह घटना एक स्थानीय बाजार की है, जहां कुछ लोग एक दुकान के बाहर बैठे थे। तभी अचानक एक व्यक्ति ने तलवार निकालकर एक शख्स पर हमला करने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आसपास बैठे लोग हैरान रह गए।

तलवार से हुआ हमला

लेकिन इस खतरनाक मंजर के बीच एक जानवर योद्धा की तरह दौड़ता हुआ आया। वो था मालिक का वफादार कुत्ता। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही हमलावर ने तलवार उठाई, कुत्ता तेजी से उसकी तरफ झपटा और उसे रोकने की कोशिश की। कुत्ते ने हमलावर पर हमला बोल दिया, जिससे हमलावर का ध्यान भटक गया और मालिक को भागने का मौका मिल गया। इस दौरान कुत्ता खुद तलवार की चपेट में आ गया और घायल हो गया। मगर उसने अपने मालिक को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एक्स पर देखें वीडियो

डॉगी को फैन हुआ सोशल मीडिया

इस घटना का वीडियो देखकर लोग कुत्ते की बहादुरी और वफादारी की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे 'असली दोस्त' करार दिया और कहा कि कुत्ते जैसा वफादार साथी कोई नहीं हो सकता। कुछ लोगों ने हमलावर की क्रूरता की निंदा की, तो कुछ ने कुत्ते को सलाम करते हुए कहा कि उसने अपनी जान की परवाह ना करते हुए मालिक को बचा लिया। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article