Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो लोगों के बीच भौकाल मचा देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक देसी महिला ने जिस तरह अंग्रेजी में बात की उससे देखकर लोग चौंक गए। इतना ही नहीं कईयों को तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि इस महिला की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आमतौर पर हमलोग जब कभी किसी से मिलते हैं, तो उसे देखकर उसके बारे में अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन, कई बार लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है। क्योंकि, जो हम सोचते हैं, वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है। आप सबको भी इस तरह का अनुभव जरूर हुआ होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सिर पर लकड़ियों का बोझ लेकर आराम से जा रही होती है। तभी उससे कुछ पूछा जाता है, महिला सभी सवालों का जवाब अंग्रेजी में ही देती है। जिस अंदाज में महिला अंग्रेजी में बात करती है, उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...
महिला ने जीता लोगों का दिल
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे दिखने में यह महिला जरूर सिंपल लगती है, लेकिन अंग्रेजी तो माइंड ब्लोइंग है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'eco_traveler' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स महिला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो आपको महिला का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
