वायरल न्यूज़

Jugaad Video:देसी जुगाड़ से महिला ने साइकिल को बनाया वॉशिंग मशीन, दिग्गज भी हुए टैलेंट का जबरा फैन

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, एक महिला ने जुगाड़ से साइकिल को ही वॉशिंग मशीन बना दिया। यकीन मानिए, इस जुगाड़ का आप भी जबरा फैन हो जाएंगे।

Image

महिला का धांसू जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला का धांसू जुगाड़
  • साइकिल को ही महिला ने वॉशिंग मशीन बना दिया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल

Jugaad Viral Video: देश-दुनिया में जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। जुगाड़ का इस्तेमाल करके लोग एक से एक मजेदार चीजें बना रहे हैं। कुछ जुगाड़ को देखकर को देखकर तो बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के वीडियो काफी वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो (Today Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक महिला ने जुगाड़ (Jugaad Video) से साइकिल को ही वॉशिंग मशीन बना दिया। सुनकर भले ही आपको यकीन नही हो रहा होगा, लेकिन यह सच है।

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होगी। इतना ही नहीं आप में से कई लोगों ने खुद जुगाड़ का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक महिला ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके कुछ ऐसा किया, जिसके टैलेंट का बड़े-बड़े दिग्गज जबरा फैन हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं महिला एक टब में पहले पानी भरती है। फिर उसमें कपड़े और सर्फ डाल देती है। उसके बाद एक साइकिल को उसके ऊपर लिटा देती है। फिर एक पैडल को घुमाती है और एक पैडल से कपड़ को साफ करती है, जिस तरह वॉशिंग मशीन में कपड़ा साफ होता है। महिला काफी कूल मूड में देसी वॉशिंग मशीन से कपड़े धोती रहती है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

महिला का धांसू जुगाड़

इस देसी जुगाड़ को देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। यकीन इस टैलेंट का जबरा फैन हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'lucky.divyanshuhttpsyoutube.co' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 62 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग जहां महिला की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा टैलेंट तो केवल इंडिया में ही देखने को मिलेगा। कुछ का कहना है कि इस महिला के आगे तो बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी फेल हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article