वायरल न्यूज़

Viral Video: बार्बर ने महिला के सिर पर उगाया फूलों वाला गुलदस्ता, नजारा देख आप भी कहेंगे - वाह क्या क्रिएटिविटी है

इंस्टाग्राम पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने अपने सिर पर फूल का गुलदस्ता सजाया हुआ है, जो दिखने में बेहद प्यारा लग रहा है।

Image

फूल के गुलदस्ता वाला हेयर स्टाइल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बार्बर ने बनाया कमाल का हेयर स्टाइल
  • सिर पर ही उगाया फूल का गुलदस्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Flower Bouquet Hair Style: मार्केट में कई सारे पार्लर खुल गए हैं, जहां महिलाएं जाती हैं और नए-नए मेकअप और हेयर स्टाइल कराती हैं। लेकिन कुछ पार्लर वाले कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसे देख यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार्बर ने एक लड़की के सिर पर गुलदस्ता ही उगा दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के सिर पर फूल वाला गुलदस्ता दिख रहा है। दरअसल, बार्बर ने उसकी हेयर स्टाइल ही ऐसी की है और सिर पर उसके फूल का गुलदस्ता ही उगा दिया है। ऐसे में बार्बर की कलाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि इनका बस चले तो ये खेती भी इसी पर कर ले।

फूल के गुलदस्ता वाला हेयर स्टाइल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई बाल बनाने को बोला था, तुमने तो गुलदस्ता ही उगा दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हद मजाक बनाकर रखा है। बता दें, इस वीडियो को 'new_fashion_hub12_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article