Viral Video: देश में इन दिनों LPG को लेकर किस तरह का माहौल बना हुआ है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई जगहों पर तो गैसे के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जबकि, कुछ जगहों पर होटल-रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। इस मामले पर एक तरफ जहां लोग हैरानी जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इतना ही नहीं गैस के बदल लोग तरह-तरह के जुगाड़ वाले चूल्हे के वीडियो (Jugaad Video) शेयर कर रहे हैं। कुछ चूल्हे तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। इसी कड़ी में एक चूल्हे का एक और वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा।
आप सबने आज तक कई तरह के चूल्हे देखे होंगे। पुराने समय में मिट्टी के चूल्हे बनाए जाते हैं, जिनपर लकड़ी का इस्तेमाल करके लोग खाना बनाते थे। आज भी ग्रामीण इलाकों में आपको कुछ अलग तरह के चूल्हे देखने को मिल सकते हैं। लेकिन, बदलते समय के साथ-साथ चूल्हे का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। एक बार फिर लोगों के सामने एक अपग्रेड चूल्हे का वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं इस लोहे को चूल्हे को काफी अनोखे स्टाइल में तैयार किया गया है। जिसमें ना तो बिजली का झंझट है, ना ही धुआं और ना ही फूंकना पड़ता है। देखें वीडियो...
देसी चूल्हे ने काटा गदर
वीडियो में आपने देखा किस तरह यह चूल्हा एल शेप में बना हुआ। इसके बीच में एक और पाइप लगा है। वहीं, नीचे स्टैंड हैं जिनसे इन्हें रखना भी कठिन नहीं हैं। इसमें एक पाइप से आग निकल रही है, तो दूसरे से लकड़ी डालनी होती है। जबकि, तीसरे पाइप का इस्तेमाल हवा के लिए किया जाता है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जुगाड़ वाले इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
