एजुकेशन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का शानदार मौका, सुपरवाइजर के पदों पर बिना परीक्षा के डायरेक्ट भर्ती

Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मेरठ रीजन के सुपरवाइजर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी

Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बीसी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मेरठ रीजन के सुपरवाइजर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां ावेदन की आखिरी तारीख 23 लअक्टूबर 2026 है। यहां आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सुपराइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बीसी सुपरवाइज क्वालिफिकेशन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बीसी सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर में एमएस ऑफिस/एक्सेल, इंटरनेट, ईमेल आदि चलाना आता हो। इसके अलावा एमएससी (आईटी), बी.ई (आईटी)/एमसीए/एमबीओ वालों को भी यहां प्राथमिकता दी जाएगी। यहां एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Central Bank Of India Supervisor Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले centralbank.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Central Bank BC Supervisor Recruitment 2026 Application Form डाउनलोड कर लें.
  • इसमें अपना नाम, माता पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि आदि जानकारी ध्यानपूर्व भरें।
  • अब संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी निकाल कर अटैच करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 13 अक्टूबर 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें

Central Bank Of India Recruitment: यहां जमा करें फॉर्म

इसके बाद बैंक के एड्रेस धिकृत अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, विक्टोरिया पार्क, जेल चुंगी, मेरठ, उत्तर प्रदेश पर भेजें। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सुपरवाइजर के कुल 3 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article