Dubai Five Star Resort: भारत के लोगों में एक चीज कॉमन है और वो है उनका खुला विचार। कुछ भी करने से पहले वे जगह नहीं देखते हैं। अगर उनको लगता है कि करना चाहिए, तो वो कुछ भी हो, वे कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही एक आंटी के साथ हुआ, जब वो कपड़ा सुखाने के लिए दुबई के होटल के बालकनी में पहुंची। इस दौरान आंटी ने इंडियन माम्स की तरह बालकनी में कपड़े सुखाए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पल्लवी वेंकटेश नामक एक लड़की ने शेयर किया है, जिसने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि पाम अटलांटिस में मम्मी की सुबह कुछ ऐसे होती हैं। देखा जाए तो भारतीय मां लोगों का ये रोज का काम है। अब वे कहीं भी चली जाए, उनका नेचर तो बदलने वाला नहीं है। ऐसे में अगर यूजर्स भी आंटी के इस वीडियो पर काफी मौज ले रहे हैं। उनका कहना है कि आंटी जी को सैल्यूट है।
फाइव स्टार रिसॉर्ट में महिला ने सुखाए कपड़े
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये इंडियंस का डेली रूटीन है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि सबके छक्के छुड़ा दें, हम इंडिया वाले। बता दें, इस वीडियो को iam.pallavivenkatesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.75 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किया है।
