साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टीम इंडिया ने दूसरी बार टीम 20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया ने साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
जीत के बाद टीम इंडिया के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिला। कई ऐसे मोमेंट आए, जो कैमरे पर कैद हो गए और इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गए।
जीत के बाद रोहित शर्मा की आंखें खुशी से भर आई। ये लम्हा देख आपका दिल भी बाग-बाग हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम ग्राउंड पर झंडा भी लहराया।
क्रिकेट ग्राउंड से रोहित के अलावा कोहली की भी कई तस्वीरें वायरल हुईं। इसमें ट्राफी के साथ वाली फोटो आपके दिल को छू जाएगी।
जीत की खुशी में मशगूल हमारे धुरंधरों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसे देखने के बाद आप कहेंगे - चक दे इंडिया।