वायरल न्यूज़

Video: दरोगा बनकर पहली बार वर्दी में घर पहुंंची बेटी, माता-पिता का रिएक्शन देख दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 06:59 PM IST

SI Monika Poonia Video: वर्दी पहनकर लड़की जब पहली बार अपने माता-पिता से मिलने घर पहुंचती है। इसके बाद माता-पिता का जैसा रिएक्शन होता है, उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

Image

बेटी बनी दरोगा (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली पुलिस में SI बन चुकी हैं मोनिका पूनिया
  • ट्रेनिंग खत्म करके पहली बार घर पहुंची थीं मोनिका
  • वर्दी में बेटी को देख गौरवान्वित हो गए मां-बाप

SI Monika Poonia Video: जब बच्चे कामयाब होते हैं, तो माता-पिता सबसे ज्यादा खुश होते हैं। कामयाब होने के लिए जितनी मेहनत बच्चे करते हैं, मां-बाप भी उससे कम मेहनत नहीं करते हैं। आज हम आपको दिल्ली पुलिस में दरोगा बनने वाली एक ऐसी लड़की का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में यह लड़की वर्दी पहनकर पहली बार अपने माता-पिता से मिलने अपने घर पहुंचती है। इसके बाद माता-पिता का जैसा रिएक्शन होता है, उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे।

बेटी को वर्दी में देख खुश हो गए माता-पिता

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनिका पूनिया नाम की लड़की दारोगा बनने के बाद अपने माता-पिता से मिलने पहली बार वर्दी में पहुंचती है।पुलिस की वर्दी में मोनिका को देखकर उनके माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आप देख सकते हैं कि मोनिका सबसे पहले अपनी मां से मिलती है। इसके बाद वह अपने सिर पर रखी पुलिस की कैप अपनी मां को पहना देती हैं। इससे मांं की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। मां बार-बार अपनी बेटी को आशीर्वाद देती है। वह अपनी बेटी को गर्व से गले लगा लेती हैं। देखें वीडियो-

इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर पसंद कर रहे हैं। वीडियो को खुद मोनिका पूनिया (Monika Poonia) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वीडियो के जरिए वह लोगों को दिखाना चाहती थीं कि पुलिस की वर्दी में देखकर उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन था। आप देख सकते हैं कि मोनिका अपनी पुलिस की ट्रेनिंग खत्म करके पहली बार अपने घर पहुंची हैं। वह वर्दी में पहले अपनी मां से मिलती हैं। इसके बाद खेत में जाकर अपने पिता से मिलती हैं। पिता अपनी बेटी को वर्दी में देखकर खूब आशीर्वाद देते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article