देश

'देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हो सकते हैं देवेंद्र फडणवीस', संजय राउत ने प्रह्लाद जोशी को बताया अस्थायी चेहरा

Education System Row: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीख की और कहा कि वह एक बेहतर शिक्षा मंत्री साबित हो सकते हैं और उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

Image

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)

Education System Row: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति को 'अस्थायी व्यवस्था' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार स्थायी शिक्षा मंत्री की तलाश कर रही है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम का इस पोस्ट के लिए विचार किया जा सकता है।

संजय राउत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ''प्रह्लाद जोशी अभी अंतरिम शिक्षा मंत्री हैं। ज्यादा से ज्यादा वह कोयला मंत्री के तौर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कोयला मंत्री और भाजपा के लिए काम किया है, लेकिन शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति एक अस्थायी व्यवस्था है।

संजय राउत ने कहा कि मेरी जानकारी के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री साबित हो सकते हैं। मोदी जी ने भी इस बारे में मन बना लिया है। वह आरएसएस की विचारधारा से जुड़े हैं, शिक्षित हैं और उन्हें राज्य चलाने का अनुभव है।

कौन होगा महाराष्ट्र का CM?

हालांकि, राउत ने कहा कि अगर फडणवीस दिल्ली चले जाते हैं तो महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस प्रेशर की वजह से फैसला रुका हुआ है। फिर भी, दिल्ली में ऐसी चर्चा है कि मोदी जी ने देश को एक काबिल शिक्षा मंत्री देने का फैसला किया है।

अमित शाह पर बरसे संजय राउत

संजय राउत ने जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने ज्यादती की। राउत ने आरोप लगाया, ''अमित शाह जिम्मेदार हैं। आज भी जो गलत काम हो रहे हैं, उनके लिए भी वही जिम्मेदार हैं। अगर लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए कोई एक आदमी जिम्मेदार है , तो वह अमित शाह हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article