वायरल न्यूज़

Viral Video: बंदर के रूप में धरती पर आ गए बजरंगबली! पंडित जी के हाथ से माला लेकर खुद ही पहन लिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2024, 01:11 PM IST

लखनऊ के प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बंदर पहुंचा, जिसने आरती के समय पंडित जी के हाथ माला लेकर खुद ही पहन लिया। ऐसे में ये चमत्कार देख सभी भक्तगण बजरंगबली के जयकारे लगाने लगे।

Image

आरती के समय बदंर रूप में मंदिर पहुंचे बजरंगबली

KEY HIGHLIGHTS
  • हनुमान मंदिर पहुंचा बंदर
  • खुद माला लेकर पहन लिया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey In Hanuman Temple Viral Video: आस्था और भक्ति की रोचक कहानियां आपने खूब सारी सुनी होगी। ऐसी कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी अद्भुत और प्राचीन मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको अपने कानों पर ही यकीन नहीं होगा। यह एक मंदिर का वीडियो (Viral Video) है, जहां आरती का नजारा और भक्तों की कतारें नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा मंदिर लखनऊ का श्री हनुमान सेतु मंदिर का है, जिसमें आरती के समय एक बंदर पहुंच जाता है और फिर वहां रखा प्रसाद खाने लगता है और पाठ का आनंद उठाता है। इसके बाद जब पुजारी हनुमान जी की मूर्ति पर माला चढ़ाने जाते हैं तो वह उछलकर उनकी गोद में बैठ जाता है और फिर माला लेकर खुद ही पहन लेता है। जबकि एक दूसरे पंडित जी बंदर को फल देते हैं, जिसे वह नहीं लेता।

आरती के समय बदंर रूप में मंदिर पहुंचे बजरंगबली

ऐसे में मंदिर प्रागंण में मौजूद सभी भक्तगण बंदर की ऐसी लीलाएं देखकर प्रसन्न हो जाते हैं और हर्षोल्लास के साथ मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। भक्तों का कहना है कि बजरंगबली खुद बंदर के रूप में धरती पर आए और हम सभी को दर्शन देकर चले गए। यह मंदिर काफी प्राचीन है। मंदिर को लेकर कहा जाता है कि इसे बाबा नीम करोली ने बनवाया था।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article