Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर सकते। कभी-कभी तो अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। उसे भी दाव पर लगा देते हैं। आप सबने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का सबसे फेमस सॉन्ग खटोला तो सुना ही होगा और उस गाने पर कई तरह की रील्स भी देखी होगी। पर जो इस समय की ताजा रील वायरल हो रही है वह शायद ही किसी ने देखा हो। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 12 टायरों वाला एक ट्रक तेज स्पीड में सड़क दौड़ता जा रहा है। तभी ध्यान एक बुजुर्ग पर जाता है जो ट्रक के नीचे एक बेड डाले हुए आराम से सोता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस प्रकार से शख्स सोया हुआ है।
जरा सी चूक ले सकती थी शख्स की जान
तेज रफ्तार ट्रक के नीचे इस तरह सोना बेहद खतरनाक था, क्योंकि जरा सी चूक उसकी जान ले सकती थी। अगर वह गिर जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पर रील्स बनाने का जुनून उसके सिर पर इस कदर हावी है कि उसको जान जाने का भी परवाह नहीं है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद कैप्शन में 'एक खटोला ट्रक के नीचे' लिखा हुआ है। वहीं वीडियो पर दुनिया का सबसे खतरनाक खटोला लिखा हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sadiq_rathvi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है।
सोशल मीडिया यूजर्स की आई ये प्रतिक्रियाएं
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें एक ने लिखा: "इंसान ने मरने के नए नए तरीके खोज रखे हैं", दूसरे ने वीडियो देखने के बाद मजे लेते हुए लिखा: "एक खटोला ट्रक के अंदर एक खटोला ट्रक के नीचे", तीसरे ने लिखा: "इसे अपने सारथी पर पूर्ण विश्वास है", चौथे ने लिखा: "ये तो फाइव स्टार होटल का आनन्द ले रहे हैं", वहीं पर पांचवें ने लिखा: "गाड़ी के टायर गोबर या कीचड़ पर चढ़ जाता है या बारिश के समय गाड़ी चलती है तो खटोला पे सो रहे बदमाश ताऊ का क्या होगा"
