माता-पिता के लिए उनके बच्चों की कामयाबी ही उनकी सबसे बड़ी खुशी है। अगर बच्चा अपने जीवन में कुछ अच्छा करता है तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसी खुशी का जश्न मनाते एक पिता-पुत्री का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची को उसके पापा ने क्लास में सेकेंड आने पर गिफ्ट के तौर पर दुकान से मनचाहे सामान लेने को कह दिया। इसके बाद बच्ची ने अपनी फुर्ती दिखाते हुए पूरी दुकान से अपनी मनपसंद चीजों को एक कार्टन में भरने लगी। क्यूट सी बच्ची का यह प्यारा सा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बेटी क्लास में आई सेकेंड तो पापा ने दिया यह शानदार ऑफर
वीडियो में आप शख्स को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि, "ये मेरी बेटी है, अनुष्का यादव और ये अपने क्लास में सेकेंड आई है। इसको आज मैं टाइम दे रहा हूं, इसके पास 1 मिनट है और सामने एक कार्टन पड़ा है। एक मिनट में वह जो कुछ भी उठा लेगी, वो इसका हुआ, तो इसका टाइम अब होता है शुरू, Let's Start!"
बच्ची ने शुरू किया अरना गिफ्ट इकट्ठा करना
दुकान के सामने अपने पापा के साथ खड़ी बच्ची कैमरे के सामने मुस्कुरा रही है और जैसे ही पापा ने उसे यह ऑफर दिया कि बच्ची भागते हुए दुकान में गई और दुकान से सारे अपने मनपसंदीदा चीजों को उठाकर उस कार्टन में भरने लगी। दुकान में मौजूद बच्ची के दोस्त उसका मनोबल बढ़ाते और उसे गाइड करते नजर आ रहे हैं। बच्ची के दोस्त उसे बताते हैं कि वह छोटे सामानों को छोड़कर बड़े-बड़े सामान उस कार्टन में डालना शुरू करे।
बच्ची के दोस्तों ने भी की मदद
बच्ची के पापा उन्हें चुप रहने को कहते हैं और कहते हैं कि तुमलोग उसे बताओगे तो मैं उन चीजों को वापस निकालकर रख दूंगा। बच्ची के पापा ऐसा इसलिए बोलते हैं ताकि ये खेल और भी मजेदार हो सके। जैसे-तैसे बच्ची ने बहुत सारा सामान इकट्ठा कर कार्टन में डाल लिया। वीडियो में आप बच्ची को दौड़-दौड़कर स्टोर के रैक से चिप्स के ढेर सारे पैकेट्स, चॉकलेट्स, कोल्ड ड्रिंक्स और केक के पैकेट्स इकट्ठा करते देख सकते हैं। एक मिनट तक सारी चीजों को इकट्ठा करने के बाद देखा जा सकता है कि बच्ची ने ढेर सारी चीजों को इकट्ठा कर कार्टन्स में डाल दिया है।
कहां का है यह वीडियो?
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @iamasadz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में यह बताया गया है कि यह पूरा मामला पाकिस्तान का है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
