वायरल न्यूज़

चीन का ये ‘रोता घोड़ा’ पूरी दुनिया में क्यों हो रहा वायरल? खरीदने के लिए लोगों में मची होड़

china crying horse toy viral: चीन में इन दिनों एक लाल रंग का 'रोता हुआ घोड़ा' खिलौना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसका उदास चेहरा युवाओं को अपनी हालत जैसा लगता है। लोग इसे ऑफिस डेस्क पर रखकर काम की थकान और तनाव को दिखाते हैं। Douyin पर यह ट्रेंड करोड़ों बार देखा जा चुका है।

Image

चीन का ये रोता घोड़ा पूरी दुनिया में क्यों हो रहा वायरल (फोटो: Social Media/ SCMP)

china crying horse toy viral: चीन में इन दिनों एक छोटा-सा खिलौना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसे लोग प्यार से 'रोता हुआ घोड़ा' कह रहे हैं। देखने में यह एक लाल रंग का प्लशी घोड़ा है, जिसके छोटे पैर हैं, गले में सुनहरी घंटी लगी है और पास में लिखा होता है। “आपको जल्दी अमीर बनने की शुभकामनाएं।” लेकिन इसकी सबसे खास बात इसका चेहरा है। गलती से इसका मुंह उल्टा सिल गया, जिससे मुस्कान उदासी में बदल गई। यही बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

सबसे पहले यह खिलौना चीन (china crying horse toy) के एक स्टोर में दिखा था। धीरे-धीरे इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। चंद्र नव वर्ष से पहले यह इतना वायरल हो गया कि Douyin (चीन का टिकटॉक) पर इसे करोड़ों बार देखा गया। लोग मजाक में कहने लगे कि रोता हुआ घोड़ा ऑफिस ले जाओ और मुस्कुराता हुआ घर पर छोड़ दो। दरअसल, यह खिलौना सिर्फ मजेदार नहीं है, बल्कि आज के युवाओं की भावनाओं को दिखाता है।

थकान और तनाव का प्रतीक

चीन china crying horse toy) के कई युवा कर्मचारी इसे अपनी थकान और तनाव का प्रतीक मान रहे हैं। अनहुई प्रांत की 39 साल की विवियन हाओ ने कहा कि इस घोड़े का चेहरा बिल्कुल ऑफिस में काम करने वाले लोगों की मजबूरी जैसा लगता है। उन्होंने अपने लिए चार घोड़े खरीदे – दो रोते हुए और दो मुस्कुराते हुए। इस खिलौने की मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानदारों को रोज हजारों पीस बनवाने पड़ रहे हैं। यिवू शहर की एक दुकानदार ने बताया कि देश-विदेश से ऑर्डर आ रहे हैं। लोग इसे अपने ऑफिस डेस्क पर सजाकर रखते हैं।

हफ्ते में छह दिन काम करने वाली संस्कृति से लोग परेशान

असल में आज चीन के कई युवा बहुत ज्यादा काम से थक चुके हैं। पहले मेहनत करने से अच्छे जीवन की उम्मीद होती थी, लेकिन अब कई लोगों को लगता है कि मेहनत के बाद भी जिंदगी आसान नहीं हो रही। खासकर '996 कल्चर' यानी सुबह 9 से रात 9 बजे तक, हफ्ते में छह दिन काम करने वाली संस्कृति से लोग परेशान हैं। इसी वजह से युवा अब ऐसी चीजें पसंद कर रहे हैं जो उन्हें थोड़ा सुकून दें। रोता हुआ घोड़ा उनके मन की हालत को दिखाता है। गुआंगडोंग की जेसिका लैन नाम की महिला अपने ऑफिस में इसे रखती हैं और कहती हैं कि वह खुद को घोड़े से भी ज्यादा थका हुआ महसूस करती हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article