वायरल न्यूज़

Video: दम है तो गिनकर दिखाओ, शख्स ने साइकिल पर बिठा लिए इतने लोग, गिनने में कंफ्यूज हो रहे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 19, 2022, 07:40 PM IST

Desi Jugaad Video: वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि एक साइकिल में इतने लोग कैसे आ सकते हैं। वीडियो किसी​ अफ्रीकी देश का मालूम होता है। जिसमें देख सकते हैं कि कई सारे लोग साइकिल में जैसे-तैसे लदे हुए हैं। कोई उस पर बैठा है तो कुछ लोग लटके नजर आ रहे हैं।

Image

साइकिल का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल पर बिठा लिए इतने सारे लोग
  • गिनने में लोगों की हालत हुई खराब
  • कोई लटका तो कोई बैठा आ रहा नजर

Desi Jugaad Video: आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किसी गाड़ी या साइकिल पर तादात से ज्यादा लोग बैठे नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक साइकिल पर इतने लोग बैठे नजर आ रहे हैं, जिन्हें गिनने में लोगों की हालत खराब हो रही है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि एक साइकिल में इतने लोग कैसे आ सकते हैं। वहीं लोग साइकिल चलाने वाले शख्स का हुनर देखकर भी हैरान हैं। वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी सड़क पर एक साइकिल जा रही होती है। इस साइकिल को एक शख्स चला रहा होता है। वहीं साइकिल पर आगे और पीछे मिलाकर एक साथ 9 लोग सवार होते हैं। भले ही ये सारे लोग बच्चे होते हैं, लेकिन एक साइकिल पर इतने बच्चों को भी बिठाना कला की बात है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। कई लोग कह रहे हैं कि शख्स ने ऐसा करके सही नहीं किया है, वहीं कई लोग इसे बेहतरीन जुगाड़ बता रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो किसी अफ्रीकी देश का मालूम होता है। जिसमें देख सकते हैं कि शख्स साइकिल पर 9 बच्चों को बिठाया हुआ है। सारे लोग जैसे-तैसे साइकिल में लदे हुए हैं। कोई उस पर बैठा है तो कुछ लोग लटके नजर आ रहे हैं। इस दौरान साइकिल चलाने वाले ने जिस तरह का बैलेंस बनाया, उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग यह कह रहे हैं कि ये मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। वीडियो को @IamSuVidha नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा,'ऐसी भी क्या मजबूरी है, जो इस तरह से मासूमों की जान जोखिम में डाली जा रही है. हालांकि बैलेंस काबिले तारीफ़ है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article