वायरल न्यूज़

Video: गलती से नेवले के इलाके में पहुंच गया कोबरा, अंजाम देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 16, 2024, 11:13 AM IST

Cobra VS Mongoose Fight Video: इसमें देखेंगे कि जंगल में किंग कोबरा शिकार की तलाश करते-करते हुए नेवले के झुंड के सामने पहुंच गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया हिलाकर रख देगा।

Image

गलती से नेवले के इलाके में पहुंच गया किंग कोबरा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेवले के झुंड में पहुंचा कोबरा
  • नजारा देखकर कांप जाएंगे
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Cobra VS Mongoose Fight Video: किंग कोबरा को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये एक बार डस ले तो शिकार का बचना मुश्किल होता है। जंगल का राजा शेर तक इससे दूरी बनाकर रखता है। मगर कोबरा भी अपने सबसे बड़े दुश्मन नेवले से दूरी बनाकर रखता है। इसे नेवले की जरा भी भनक लग जाए तुरंत पीछे हट जाता है। मगर क्या हो जब वही कोबरा गलती से नेवले के इलाके में पहुंच जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा वायरल है। इसमें बेचारा कोबरा नेवले के इलाके में पहुंच गया। फिर उसके साथ जो कुछ हुआ सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।

नेवले के इलाके में पहुंचा कोबरा

अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि कोबरा शिकार की तलाश में है। वो शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। मगर एकाएक उसका सामना सबसे बड़े दुश्मन नेवले से हो गया। कोबरा समझ गया कि वो गलत जगह पहुंच गया है। मगर इससे पहले वो खुद को सुरक्षित दूरी तक ले जाता है चारों तरफ से नेवले के झुंड ने उसे घेर लिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर कांप ही जाएंगे। दरअसल कोबरा को करीब में देखते ही नेवले का पूरा झुंड उसपर टूट पड़ा। झुंड बुरी तरह नोंचने लगता है। इससे थोड़ी ही देर में कोबरा ने हथियार डाल दिए।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि कुछ ही देर में नेवले का झुंड कोबरा को नोंच-नोंचकर खा गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो शायद ही पहले ही कभी देखा होगा। मालूम हो कि कोबरा को शिकार बनाते हुए नेवलों का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। इसे इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक 93 हजार से ज्यादा लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article