Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक मजेदार नजारे घूमते रहते हैं। कई नजारे दिल दहलाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स हर वीडियो (Trending Video) को देखते हैं और उनपर जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे देखकर पूरा इंटरनेट झूम रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में चीन के रहने वाले एक शख्स ने बॉलीवुड गाने 'आंखें खुली हो या बंद' पर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और उसपर मजे भी ले रहे हैं।
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनमें डांस का काफी क्रेज होता है। वहीं, कुछ लोग तो मौका पाते ही डांस से धमाल मचाने लगते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका अंदाज काफी यूनिक होता है और लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बन जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं चीन के लोगों की पार्टी चल रही है। बैकग्राउंड में बॉलीवुड मूवी का गाना 'आंखें खुली हो या बंद' बज रहा है। इस गाने पर एक चाइनीज जमकर ठुमके लग रहा है। जिस तरह चाइनीज बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रहा है, उसने लोगों को अपनी दीवाना बना दिया है। देखें वीडियो...
चाइनीज शख्स का हाहाकारी डांस
इस डांस वीडियो को देखकर हर भारतीय झूम रहा होगा। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'ahsanchuhan13' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार डांस वीडियो को अब तक काफी लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस डांस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चाइनजी शख्स ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि हाहाकारी डांस है। तो इस डांस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
