वायरल न्यूज़

चीन में यूनिवर्सिटी टॉपर ने छोड़ी पढ़ाई, कमाई का खेल समझा और लगा लिया आलू का ठेला

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2025, 10:33 PM IST

सोशल मीडिया में चीन की मशहूर यूनिवर्सिटी के एक टॉपर स्टूडेंट की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसने पढ़ाई छोड़कर पैसा बनाने का ऐसा जुगाड़ बिठाया कि हर रोज आराम से 10-12 हजार रुपये की कमाई करने लगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। (Photo/Social-Media)

चीन में एक मशहूर यूनिवर्सिटी का टॉपर स्टूडेंट अपने एक फैसले की वजह से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्र ने अपने जीवन से जुड़ा एक ऐसा निर्णय लिया जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल बेहद होशियार छात्र ने अपनी आगे की पढ़ाई छोड़ दी और आलू का ठेला लगा लिया। दरअसल ये कहानी 24 साल के फेई यू (Fei Yu) की है। देश की टॉप यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करने वाले होनहार फेई अब उसी यूनिवर्सिटी के गेट के पास मैश्ड पोटैटो बेचते हैं। चौंक जाएंगे इससे अब वो रोजाना करीब 1000 युआन यानी लगभग 12 हजारों तक कमाते हैं।

जिंदगी ने देखें कई बदलाव

जिउपाई न्यूज के मुताबिक गरीब परिवार से आने वाले फेई यू पढ़ाई में होनहार थे। बताया गया कि ग्रेजुएशन में उनके इतने अच्छे नंबर आए कि फुडान यूनिवर्सिटी मास्टर्स के लिए परीक्षा भी नहीं देना पड़ी। मगर साल 2023 में सिर्फ एक टर्म की पढ़ाई के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि इसके लिए वो अपने मेंटॉर को जिम्मेदार मानते हैं। जिसकी वजह से उन्हें डिप्रेशन और पेट की समस्या तक होने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इसकी वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़कर अपने घर बैठना पड़ा।

नहीं मानी हार कर दिया कमाल

हालांकि पढ़ाई को लेकर उन्होंने अपनी कोशिशें जारी रखीं और अमेरिका में कई यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रोजेक्ट्स के लिए आवेदन करते रहे। हैरानी होगी उन्हें साल की शुरुआत में ही यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन भी मिल गया। मगर राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के कारण इसके लिए भी उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बाद फेई यू के दिमाग में कमाई का ऐसा तगड़ा आइडिया आया जिसने उनकी जिंदगी को ही बदलकर रख दिया। दरअसल उन्होंने अब खुद का बिजनेस शुरू करने का निर्णय लिया। फेई यू ने मैश्ड पोटैटो का ठेला लगा लिया। अपने इस नए बिजनेस में उन्होंने खूब मेहनत की और अब वो रोजाना 12 हजार रुपये तक कमाते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article