वायरल न्यूज़

VIDEO: विशालकाय 'गजराज' के सामने खड़ा था मासूम बच्चा, फिर जो हुआ उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा और हाथी के बीच का प्रेम देखकर लोग इमोशनल हो गए हैं।

Image

बच्चे और हाथी के बीच अनोखा प्रेम (तस्वीर साभार- @royal_one_1_00000)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखा नजारा (Trending Video) देखने को मिल जाएगा। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे काफी भावुक करने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक हाथी और मासूम बच्चे के बीच अनोखा प्रेम देखने को मिला। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    इस धरती पर कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। कुछ जानवर बेहद ही खतरनाक होते हैं, जबकि कुछ का स्वभाव काफी शांत होता है। वहीं, जानवर कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। आमतौर पर हाथी की गिनती खतरनाक जानवरों में होती है। क्योंकि, जब हाथी को गुस्सा आता है, तो जमकर तांडव मचाता है। लेकिन, कई बार हाथी का ऐसा रूप भी देखने को मिल जाता है, जो दिल जीत लेता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्चा किस तरह गजराज के सामने बिना डरे खड़ा है। इतना ही नहीं बच्चा हाथी को छू भी रहा था। लेकिन, गजराज बिना गुस्साए वहां खड़ा था। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। इतना ही नहीं इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'royal_one_1_00000' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि काफी खूबसूरत नजारा है। कुछ का कहना है कि ये अनोखा प्रेम है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article