Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट (Talent Video) की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट लोगों के सामने आ जाते हैं। जबकि, कुछ टैलेंट गुमनाम ही रह जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई टैलेंट को निखरने का मौका मिला है। इनमें कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ टैलेंट पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में टैलेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक दादा जी ने डंडों से हवा में ऐसा करतब दिखाया, जिसने जवानों के होश उड़ा दिए।
आमतौर पर बुढ़ापे में लोग शांत हो जाते हैं। सही से कुछ काम भी नहीं कर पाते। इतना ही नहीं ना तो सही से चल सकते हैं और ना ही उठ-बैठ पाते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बुढ़ापे में भी धमाल मचा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक दादा जी 80 साल की उम्र में दो डंडों से हवा में करतब दिखा रहे हैं। जिस एनर्जी के साथ दादा जी धमाल मचा रहे हैं, उसने सबको हैरान कर दिया है। देखें वीडियो...
दादा जी का अनोखा कारनामा
वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दादी जी ने तो सच में भौकाल मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'its_ayushvlog' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दादी जी ने तो माहौल बना दिया। कई यूजर्स का कहना है कि दादा जी का हैरतअंगेज कारनामा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
