Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। कई वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जो इंटरनेट पर एक बहस छेड़ देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। यह वीडियो किसी स्कूल से सामने आया है। जहां एक क्लास में लंच टाइम में एक बच्चा अकेले टिफिन खाता नजर आ रहा है। बच्चे का इस तरह अकेले बैठकर लंच करना यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
अकेले लंच खाता दिखा बच्चा
आप देख पाएंगे कि क्लास में कई सारे बच्चे बैठे हुए हैं। सारे बच्चे अपना-अपना लंच खा रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर बच्चे एक-दूसरे के साथ लंच करते दिख रहे हैं। उनमें से एक बच्चा सबसे आगे वाली सीट पर बैठा हुआ दिख रहा है। यह बच्चा अकेले ही लंच खा रहा है। आप देख पाएंगे कि बच्चा लंच में नूडल्स लेकर आया है। इसके साथ ही उसने अपने बगल में कुरकुरे का पैकेट भी रखा हुआ है। वह बेहद ही शांति से अपना लंच खा रहा है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि बच्चा किसी से बात नहीं कर रहा है। इस वीडियो को @hariom5sharma नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'मैं समझ सकता हूं कि वो क्यों अकेले बैठा है।'
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
