वायरल न्यूज़

Viral Video: ढोल बजाते हुए मासूम ने गाया ऐसा भजन, अब तक नहीं देखा तो तुरंत देख लें वरना पछताएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ढोल बचाते हुए ऐसा भजन गिया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

मासूम बच्ची ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @gopisummer)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना आप सब कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। इस कड़ी में मासूम बच्चे का एक ऐसा वीडियो (Cute Video) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे। क्योंकि, ढोल बजाते हुए मासूम ने जिस अंदाज में भजन गाया, उसने सबका दिल जीत लिया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

कहते हैं बच्चे भगवान के रूप होते हैं। वो जो भी काम करते हैं बिल्कुल नि:स्वार्थ करते हैं। कई बार बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े भी घबरा जाते हैं और उन्हें सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मासूम बच्ची मस्त होकर ढोल बचा रही है और मधुर आवाजा में कृ्ष्ण भजन गा रही है। जिस अंदाज में वो भक्ति कर रही है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग बार-बार इसे देख रहे हैं। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

बच्ची का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'gopisummer' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस बच्ची ने तो दिन बना दिया। जबकि, कुछ का कहना है कि भाई बच्ची का अंदाज तो काफी निराला है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article