वायरल न्यूज़

Viral Video: फ्लाइट के अंदर बच्चे ने एयरहोस्टेस के साथ किया ऐसा काम, देखते रह गए सभी लोग

Viral Video: फ्लाइट के अंदर मासूम ने बच्चे एयरहोस्टेस के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और बच्चे की तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

बच्चे ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @ishita_hemple)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक मजेदार नजारा देखने को मिलता है। कई नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे काफी चौंकाने (Shocking Video) वाले होते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग जमकर ठहाके भी लगाते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Trending Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा क्यूट वीडियो (Cute Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

हमारे आस-पास कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं,जिन्हें देखकर लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं और उसे काफी पसंद भी करते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे लोंगे। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बच्चे ने एयरहोस्टेस के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं फ्लाइट के अंदर एक बच्चा एयरहोस्टेस के पास पहुंच जाता है। इतना ही नहीं बच्चा बड़े प्यार से एयरहोस्टेस को किस करने लगता है। जिस तरह का नजारा उसने सबको इमोशनल कर दिया। देखें वीडियो...

बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं बच्चे की मासूमियत पर दिल हार बैठे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ishita_hemple' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब डेढ़ लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं लोग बच्चे की मासूमियत का जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो आपको बच्चे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article