वायरल न्यूज़

Viral Video: नमाज पढ़ने के दौरान बच्चे ने कर दी ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर मच गया भौकाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा नमाज पढ़ने के दौरान अजीबोगरीब हरकत करने लगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

बच्चे का अजीबोगरीब अंदाज (तस्वीर साभार- @t2li)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, नमाज पढ़ने के दौरान एक बच्चे ने ऐसी हरकत कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ मामले लोगों का दिन बना देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं काफी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे हैं। इस भीड़ में एक बच्चा भी शामिल होकर नमाज पढ़ रहा है। लेकिन, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चा अजीबोगरीब हरकत करने लगता है। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

बच्चे ने बनाया माहौल

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि बच्चे ने तो अलग ही माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 't2li' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी कहना है कि बच्चे ने तो अलग ही माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि नमाज पढ़ने गया था या खेलने गया था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article