वायरल न्यूज़

Video: पेड़ की ऊंचाई से चीते ने पानी में लगाई छलांग, फिर ऐसे विशाल मगरमच्छ का किया शिकार

Viral Video: आप देख पाएंगे कि पेड़ की ऊंचाई से चीता पानी में छलांग लगा देता है। अब तक समझ नहींं आता है कि चीता क्यों नदी में छलांग लगाता है। तभी अगले पल फ्रेम में के मगरमच्छ दिखाई देता है। आप देख पाएंगे कि चीता सीधा मगरमच्छ पर हमला करता है।

Image

चीता का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जंगल की दुनिया रहस्यों से भरी है। वैसे तो कहा जाता है कि शेर और चीता पानी के जल्लाद कहे जाने वाले मगरमच्छ का शिकार नहीं करते हैं। लेकिन कई बार जब उन्हें भूख लगती है तो वह मजबूरन मगरमच्छ का शिकार करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो ने लोगों को डर से भर दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक चीता पेड़ की ऊंचाई पर चढ़ा हुआ है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियो में आप देख पाएंगे कि पेड़ की ऊंचाई से चीता पानी में छलांग लगा देता है। अब तक समझ नहींं आता है कि चीता क्यों नदी में छलांग लगाता है। तभी अगले पल फ्रेम में के मगरमच्छ दिखाई देता है। आप देख पाएंगे कि चीता सीधा मगरमच्छ पर हमला करता है। चीता जिस बिजली की फुर्ती से पेड़ से पानी में छलांग लगाकर मगरमच्छ पर हमला करता है। वह लोगों को हैरानी में डाल देगा। पहले तो कई लोगों को लगा कि चीता पानी में मगरमच्छ का शिकार बन जाएगा, लेकिन होता इसका उल्टा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि पलक झपकते ही चीता अपने मजबूत जबड़े से मगरमच्छ को जकड़ लेता है। इसके बाद पानी से बाहर निकलता दिखाई देता है।इस रोमांचक दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी सांसें थम गईं। इस हैरान करने वाले वीडियो को @ailton_lara नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article