वायरल न्यूज़

बुजुर्गों के कबीर सिंह निकले चाचा, बुलेट पर चाची के साथ दिखाया गजब का टशन, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2025, 11:47 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि चाचाजी पूरी रफ्तार में बुलेट दौड़ा रहे हैं और पिछली सीट पर चाची बैठी हुई हैं। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

सड़क पर बुलेट दौड़ाते हुए चाचाजी का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इसमें फिल्म के हीरो कबीर सिंह का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया। अभी सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग से जुड़ा कुछ ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे लोगों ने कबीर सिंह की कॉपी बताया है। वीडियो में देखेंगे कि बुजुर्ग चाचाजी कबीर सिंह के स्टाइल में बुलेट चलाते हुए नजर आते हैं और पिछली सीट पर चाचीजी बैठी हुई नजर आती हैं।

बुजुर्गों के करीब सिंह निकले चाचाजी

वायरल वीडियो में देखेंगे कि बुजुर्ग चाचाजी बुलेट पर सवार हैं और उनके पीछे चाचीजी बैठी हुई हैं। बाइक हाइवे पर पूरी रफ्तार में दौड़ रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो पूरा फिल्मी नजर आता है। इसमें देखेंगे कि चाचाजी बुलेट को ऐसे टशन में फर्राटा भरते हैं मानो खुद को बुजुर्गों का कबीर सिंह मान लिया होगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो चाचाजी और चाची का ये वीडियो अभी तक लाखों करोड़ों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। वीडियो इंस्टाग्राम पर the_green_bonneville नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article