Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जिन्हें देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है जो चौंकाएगा भी और हंसी भी बहुत आएगी। वायरल वीडियो एक कार से जुड़ा है जो हाइवे पर फर्राटा भर रही है। मगर इसी बीच कार का एक्सीडेंट हुआ उसके परखच्चे उड़ गए। खुद ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स को खूब चोट आई।
कुम्भकर्ण निकला शख्स
मगर एक्सीडेंट के बाद जब ठीक बगल वाली सीट पर बैठे शख्स पर लोगों की निगाह गई तो सबके होश उड़ गए। हालांकि बाद में सभी को हंसी भी बहुत आती है। इसमें देखेंगे कि भीषण एक्सीडेंट के बाद भी शख्स नींद से नहीं जागता है। शख्स इतनी गहरी नींद में सोया है मानो कुम्भकर्ण है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करता है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो कि एक्सीडेंट से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर haryana_makhol नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
