वायरल न्यूज़

Viral Video: भूख के आगे दिमाग फेल! पेंटिंग को असली गाय समझ बैठा बछड़ा, फिर जो हुआ उसने दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बछड़े की मासूमियत का बेहद ही अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। सड़क पर खड़े डेयरी ट्रक के पीछे छपी गाय की तस्वीर को असली समझकर बछड़ा दूध पीने की नाकाम कोशिश करने लगा।

Image

बछड़े का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @reuo_was152)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों की मासूमियत और उनकी मजेदार हरकतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन, हाल ही में सामने आया एक वीडियो इंटरनेट यूजर्स को हंसा भी रहा और भावुक भी कर रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक नन्हा बछड़ा कुछ ऐसा कर बैठता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    वायरल हो रहे इस छोटे से 13-सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक 'डेयरी' का ट्रक खड़ा है। इस ट्रक के पिछले हिस्से पर ब्रांडिंग के लिए एक दूध देती गाय और दूध की बोतलों की एक बड़ी ही सजीव (3D स्टाइल) पेंटिंग बनी हुई है। तभी रास्ते से गुजर रहा एक भूखा बछड़ा उस ट्रक के पास पहुंचता है। ट्रक पर छपी गाय की विशाल और असली जैसी दिखने वाली तस्वीर देखकर बछड़ा चकमा खा जाता है। वह उसे अपनी असली मां समझ लेता है और दूध पीने की उम्मीद में पिछले पैरों पर खड़ा होकर फोटो में बने थन के पास मुंह लगाने लगता है। बछड़ा काफी देर तक पोस्टर के पास मुंह चलाता रहता है, लेकिन जब उसे दूध नहीं मिलता तो वह हैरान होकर पीछे हट जाता है। बछड़े की इस सादगी और भोलेपन को पीछे से आ रही एक गाड़ी में बैठे शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। देखें वीडियो...

    बछड़े का अनोखा कारनामा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा नजारा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को reuo_was152 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 3D विज्ञापन बनाने वाले पेंटर को तो इनाम मिलना चाहिए, जिसने जानवर तक को भ्रमित कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि डिजिटल इंडिया का असर अब जानवरों पर भी दिखने लगा है, स्क्रीन से ही दूध चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article