Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए, यह कहना मुश्किल है। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो न सिर्फ आपका मनोरंजन करते हैं, बल्कि दिन भी बना देते हैं। हाल, ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सड़क पर झाड़ू लगाता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन उसका अंदाज किसी हॉलीवुड एक्शन फिल्म के हीरो से कम नहीं है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति अपने काम को कोई बोझ नहीं, बल्कि एक परफॉर्मेंस मानकर कर रहा है। वह पूरे जोश के साथ झाड़ू को घुमाता है, उछलता है और ऐसे मूव्स करता है मानो वह सफाई नहीं, बल्कि कुंग-फू की प्रैक्टिस कर रहा हो। शख्स की शारीरिक फुर्ती और झाड़ू चलाने की गति देखने लायक है। व्यक्ति के चेहरे और उसके हाव-भाव से झलकने वाली खुशी देखने वालों में भी सकारात्मक ऊर्जा भर देती है। जिस जोश के साथ शख्स झाड़ू लगा रहा था, उसे देखकर कई लोग उसका फैन हो गए। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
झाड़ू लगाने वाला का स्वैग
वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। क्योंकि, शख्स अंदाज ही कुछ ऐसा था। इतना ही नहीं यह वीडियो संदेश देता है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। अगर आप अपने काम से प्यार करते हैं, तो उसे भी मजेदार बनाया जा सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग अपने काम से अक्सर तनाव में रहते हैं, यह 'देसी निंजा' हर किसी को एक बड़ी सीख दे रहा है। काम चाहे जो भी हो, अगर उसे पूरे दिल और मस्ती के साथ किया जाए, तो वह कला बन जाता है। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को seema.k_sachin.k नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
