वायरल न्यूज़

VIDEO: दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने सबके सामने दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही सबका मुंह खुला रह गया

Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों से ऐसा गिफ्ट मिला, जिसके बारे में किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी।

Image

दोस्तों से मिला अनोखा गिफ्ट (तस्वीर साभार- @weddingbtsindore)

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने भौकाली होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाता है। इतना ही नहीं शादियों के वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Wedding Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को ऐसा गिफ्टा मिला, जिसे देखकर सबकी बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि यूजर्स इन वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं।

हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे खास और यादगार हो। इसके लिए कपल काफी कुछ प्लान भी करते हैं। कुछ कपल तो ऐसा मौहाल बनाते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल भी मच जाता है। इतना ही नहीं कई बार दोस्त-यार भी अलग माहौल बनाकर महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से मिलने के लिए मंच पर उनके दोस्त आए हुए हैं और साथ में एक मजेदार गिफ्टा भी लाए हैं। सबके सामने ही दूल्हा-दुल्हन के दोस्त गिफ्ट को खोलते हैं, उसके बाद का जो माहौल बनता उसे देखकर सबका मुंह खुला का खुला रह जाता है। देखें वीडियो...

दोस्तों ने दिया अनोखा गिफ्ट

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे और थ्री इडियट मूवी का गाना हर एक फ्रेंड...गाना जरूर याद आ रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'weddingbtsindore' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो शादी का माहौल ही बदल दिया। कुछ का कहना है कि भाई ये गजब का गिफ्ट है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article