एजुकेशन

Railway Station Master Recruitment 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर आज से करें आवेदन, यहां देखें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

Railway Station Master Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Railway Station Master Recruitment 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर निकली वैकेंसी

Railway Station Master Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Station Master Recruitment) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए आज यानी 27 अक्टूबर 2026 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। यहां आप रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Station Master Recruitment 2026: यहां देखें रीजन वाइज वैकेंसी

  • मुंबई: 125 पद
  • श्रीनगर: 122 पद
  • चेन्नई: 119 पद
  • तिरुवनंतपुरम: 114 पद
  • प्रयागराज: 112 पद
  • उत्तर मध्य रेलवे: 104 पद
  • उत्तर रेलवे: 8 पद
  • बेंगलुरु: 102

Railway Station Master Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। इसके अलावा एज रिलेक्सेशन नियमों के अनुसार यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Railway Station Master Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Station Master Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • अब Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Railway Station Master Exam Marking Scheme: एक ही सीबीटी परीक्षा

नई भर्ती प्रक्रिया में दो चरणों वाली लिखित परीक्षा की जगह एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को दो घंटे मिलेंगे। इसमें बेसिक साइंस, गणित और डेटा विश्लेषण से 60 अंक, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 अंक और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के सवाल होंगे।

Railway Station Master Exam Pattern: रेलवे स्टेशन मास्टर का एग्जाम पैटर्न

रेलवे स्टेशन मास्टर परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बेसिक साइंस एवं गणित से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन (DI) सेक्शन के लिए भी 30 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा, लॉजिकल रीजनिंग से 20 प्रश्न और मेंटल रीजनिंग से भी 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इन सभी विषयों पर ध्यान देना चाहिए और बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास करना चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article