टीवी मसाला

इस्लाम के लिए बदले Bigg Boss 16 के विनर MC Stan, रातों रात छोड़ा नशा-गंदी बातें; रैपिंग से बनाई दूरी?

MC Stan Transformation: रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन की जिंदगी काफी बदल गई है। स्टैन का नया लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं। ट्रांसफॉर्मेशन की वजह रैपर ने बताई है।

Image

mc stan with samay raina (photo credit- youtube)

MC Stan Transformation: रियलिटी शो बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन (MC Stan) पॉपुलर रैपर हैं, जो इन दिनों लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। एमसी स्टैन ने कई सारे हिट गाने दिए हैं और एक समय पर उनका लाइफस्टाइल चर्चा में रहता था। बिग बॉस 16 में एमसी स्टैन के सिर्फ जूते और ज्वैलरी ने दर्शकों को हैरान करने का काम किया था, लेकिन अब बीते कुछ सालों में एमसी स्टैन पूरी तरह बदल गए हैं और इस बात का खुलासा खुद एमसी स्टैन ने किया है। वह अब इस्लाम की राह पर चल पड़े हैं और धर्म के लिए स्टैन ने अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया है। Bigg Boss 20 Highlights: लव गिल की हरकतों पर फूटा Scout OP का गुस्सा, मनीष ने Mahhi Vij को झाड़ा

    एमसी स्टैन ने बदला लुक

    हाल ही में एमसी स्टैन समय रैना के पॉपुलर शो इंडियाज गॉट टैलेंट के शो में नजर आए। इस मौके पर रैपर का लुक देख हर कोई हैरान रह गया। बिग बॉस में स्टैन हमेशा अपने सिग्नेचर हेयरस्टाइल ड्रेडलॉक्स में नजर आए। इसके बाद भी वह काफी लंबे वक्त तक अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करते दिखे, लेकिन समय रैना के शो में एमसी स्टैन अपने बालों को काफी सिंपल रखे हुए दिखे। इस मौके पर एमसी स्टैन ने फैंस को बताया कि वह कैसी जिंदगी जी रहे हैं और उन्होंने क्यों शोबिज की दुनिया को लगभग छोड़ दिया है। Naagin: एकता कपूर को मिली नई नागिन? नए सीजन के लिए दिया बड़ा अपडेट

      एमसी स्टैन चले इस्लाम की राह पर

      शो में समय रैना ने एमसी स्टैन की बदली हुई जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि एमसी स्टैन अचानक से बहुत बदल गए हैं। 3 साल पहले तक वो बहुत अलग थे। अब ये नशे नहीं करते। ना ही गंदी बातें करते हैं। ये अभी ऊपर वाले के रास्ते पर पहुंच गए हैं। समय रैना की इस बात को एमसी स्टैन ने पूरा किया। स्टैन ने इस पर कहा कि ऊपर वाले को जो पसंद है अब मैं वही कर रहा हूं। मैंने अपने मन का बहुत किया, जो भी मेरी इच्छाएं, सपने थे... सब पूरे किए। अभी मैं वही करने लगा हूं जो ऊपर वाले को पसंद है।

      क्या एमसी स्टैन ने छोड़ी रैपिंग

      अब एमसी स्टैन का ये वीडियो क्लिप काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि स्टैन ने शोबिज के साथ रैपिंग भी छोड़ दी है। हालांकि, वह अपने एक पोस्ट में हिंट दे चुके हैं कि उन्होंने रैपिंग नहीं छोड़ी है। हालांकि, काफी समय से एमसी स्टैन का कोई गाना भी नहीं आया है, ऐसे में फैंस थोड़े मायूस हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article