Brain Teaser Puzzle Online: सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल होती रहती है। देखा जाए तो दिमागी टेस्ट करने के लिए ये तस्वीरें काफी अच्छी मानी जाती है और खासकर बच्चों के लिए तो ये काफी मजेदार चीज है। ऐसे में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रही ये तस्वीर ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है, जो आपके आईक्यू लेवल बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है।
वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको एक इक्वेशन दिखाई दे रहा होगा, जो गलत है। माचिस की तीलियों से बनाए गए इस इक्वेशन में आपको एक तीली हटाकर एडजस्ट करनी है और इस इक्वेशन को सही कर दिखाना है। वैसे अगर आपने कभी भी गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको इसे आराम से सॉल्व कर सकते हैं। हालांकि, ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है लेकिन इतना भी कठिन नहीं है कि आप इसे सॉल्व ना कर पाए। वैसे ये इतना भी आसान भी नहीं है, जितना आप इसे समझने की गलती कर रहे हैं। ऐसे में आप एक बार नीचे दी गई तस्वीर को देख लीजिए..

ये रहा हल
ये रहा हल
दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 7 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 1 बन जाए। अब दाईं ओर के ही 3 में एक तीली जोड़नी है, ताकि वह 9 बन जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (8 + 1 = 9) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब जब आपको इस इक्वेशन का हल मिल ही गया होगा तो आप चाहे तो ये तस्वीर अपने चहेतों या दोस्तों को सेंड कर सकते हैं और उनसे इसे हल करने को लेकर बोल सकते हैं। इससे आपको पता चल सकेगा कि उनका आईक्यू लेवल ठीक है या नहीं।
