वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: सिर्फ एक तीली का कमाल.. हटाइए और सही कर दिखाइए ये इक्वेशन, कहलाएंगे 'गणितज्ञ'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 09:31 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर से मात्र एक तीली आपको इधर-उधर करनी है और इस दिए हुए इक्वेशन सॉल्व कर दिखाना है। ऐसे में अगर आपने मैथ की पढ़ाई सही से की होगी तो आप आसानी से इस पहली को सॉल्व कर लेंगे।

Image

ध्यान से देखिए Brain Teaser की यह तस्वीर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ये है ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर
  • तस्वीर में दिए गए इक्वेशन को करना है सॉल्व
  • मात्र एक तीली इधर-उधर करने पर सॉल्व हो जाएगा ये पजल

Brain Teaser Puzzle Online: यूं तो रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की लाखों तस्वीरें वायरल होती हैं, जो काफी मजेदार भी होती हैं। ब्रेन टीजर (Brain Teaser) भी इसी का एक हिस्सा है, जिसे सॉल्व करने में सबकी नानी याद आ जाती है। ये एक ऐसा पजल है, जिसमें सिर्फ महारथी लोग ही हिस्सा लेते हैं। इसे सॉल्व करना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। अगर आप भी खुद को गणित में महारथी समझते हैं तो इस पहेली को सॉल्व कर दिखाइए। दिए गए इस तस्वीर से आपको बस एक माचिस की तीली इधर-उधर करनी है और इस इक्वेशन को फिट करके दिखाना है।

ध्यान से देखिए Brain Teaser की यह तस्वीर

इस तस्वीर को पहले काफी ध्यान से देख लीजिए, इसमें आपको एक इक्वेशन दिखाई देगा, जो गलत है। इसमें से एक माचिस की तीली हटाकर इधर से उधर करना है और एडजस्ट कर देना है, ताकि इक्वेशन सही हो जाए। ऐसे में अगर आप खुद को मैथ में विद्वान समझते हैं तो ये पजल सॉल्व कर दिखाइए। वैसे अगर आपने गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको इसका आंसर जल्द ही मिल जाएगा और आप इसे सॉल्व कर लेंगे। लेकिन अगर अब भी आपको इस पहेली का हल नहीं मिल पाया है तो एक बार नीचे दी गई तस्वीर देख लीजिए।

Brain Test Photo

ऐसे करना है सॉल्व (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Brain Teaser की इस तस्वीर का ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको दाई ओर के 9 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 3 बन जाए। अब बाई ओर के 5 में वह हटाई गई तीली जोड़ देनी है, ताकि वह 6 बन जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (9-6=3) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में आपको इस पजल का हल दिख रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से हेल्प ले सकते हैं।

Brain Test Solution Photo

Brain Teaser की इस तस्वीर का ये रहा हल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article