वायरल न्यूज़

Brain Test: लड़के के इन दोनों तस्वीर में छिपा है तीन अंतर, ढूंढने वाला कहलाएगा 'पंचायत का सचिव'

Brain Teaser: ब्रेन टीजर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें तीन अंतर छिपा हुआ है। इसे ढूंढने के लिए 18 सेकंड का समय मिला है।

Image

आखिर कहां छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 18 सेकंड

Brain Teaser Hidden Test: सोशल नेटवर्किंग साइट पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता रहता है, जो दिमागी प्रैक्टिस के लिए काफी अच्छा होता है। खासकर अगर स्टूडेंट्स की बात की जाए तो ऐसी चीजें उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इन तस्वीरों में कई बार कुछ अंतर भी खोजने के लिए कहा जाता है। इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या ब्रेन टीजर के लिस्ट में रखा जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में एक लड़के की दो तस्वीर नजर आएगी, जिसमें तीन अंतर छिपा हुआ है। इसके लिए 18 सेकंड का समय मिला है। ये तस्वीर देखने में आपको काफी आसान लग रही होगी लेकिन फिर भी काफी लोग इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर लेते हैं तो आपको 'पंचायत के सचिव' की उपाधि दी जाएगी।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

तस्वीर में यहां छिपा है तीन अंतर

ब्रेन टीजर की लड़के वाली इस तस्वीर में तीन अंतर छिपा हुआ है, जिसे सॉल्व करने में अब तक काफी धुरंधर फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप इस पजल को सॉल्व कर लेते हैं तो आपको सचिव जी माना जाएगा। लेकिन अगर आपको अंतर नहीं मिल रहा है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देखिए, यहां आपको लाल रंग के तीन सर्कल दिखेंगे। जहां आपको तीनों अंतर नजर आ जाएगा। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article