मेट्रो में रीलबाजी का भूत कई लोगों के सिर पर सवार देखा जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां कोई नाच-गाना करते दिखता है तो कोई आपत्तिजनक वीडियो बनाते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से सामने आया है। जहां मेट्रो कोच में एक लड़का उछलते-कूदते हुए रील बनवा रहा है। उसकी इस हरकत से मेट्रो में बैठी एक महिला यात्री इस कदर असहज हो जाती है कि उसे अपना सीट छोड़कर जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें:
लड़के की हरकत से महिला हुई असहज
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच में एक लड़का उछल-कूद करते हुए अपना रील बनवा रहा है। इस दौरान लड़का मेट्रो के बीच में लगे खंभों को पकड़कर झूलते हुए अजीबोगरीब हरकत करते दिखता है। यह देख मेट्रो में मौजूद कुछ यात्री हंसते हुए देखते हैं लेकिन एक महिला उस लड़के के इस हरकत की वजह से असहज महसूस करने लगती है और वह मेट्रो में अपनी सीट को छोड़कर दूसरी सीट पर चली जाती है।
वीडियो देख भड़के लोग
लड़के के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mdtanveer87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लड़के की इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। जैसे एक यूजर न वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये Reel के नाम पर आवारागिर्दी के अलावा कुछ नहीं है। Metro में सभी जगह कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे स्टंटबाज और रीलबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। खास बात यह है कि इतने यात्रियों की भीड़भाड़ में इन सिरफिरों को कोई भी रोकता-टोकता भी नहीं है। इससे इन्हें ज्यादा शह मिल रही है।" दूसरे ने लिखा, "सार्वजनिक परिवहन अनुशासन और सुरक्षा के लिए होता है। स्टंट या रील बनाने के लिए नहीं। ऐसी हरकतें दूसरों को असहज और असुरक्षित महसूस कराती हैं। मेट्रो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यात्रियों की गरिमा और व्यवस्था बनी रहे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
