वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़का से लड़की बन गया ये बंदा, दिमाग घुमा देगा मेकअप का ऐसा कमाल

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 6, 2024, 01:18 PM IST

Viral Video Today: वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक लड़का लहंगा पहने हुए नजर आता है। मगर कुछ देर में वो खूबसूरत लड़की के रूप में प्रकट होता है। खूबसूरती भी ऐसी कि देखकर कोई भी कायल हो जाए।

Image

मेकअप के कमाल से लड़की बन गया लड़का। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़का से लड़की बन गया बंदा
  • मेकअप का ऐसा कमाल नहीं देखा होगा
  • आते ही हर तरफ छाया गया ये वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है जो सचमुच चौंका देता है। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि कभी ऐसा कुछ देखने को मिलेगा। देखकर भी यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक लड़का मेकअप के कमाल से आंखों के सामने ही लड़की बन गई। लड़की भी इतनी खूबसूरत मानो देखकर कोई भी दिल हार जाएगा। लड़का से लड़की बने इस बंदे का वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लड़की बन गया लड़का

वीडियो की शुरुआत में एक लड़का सामने खड़ा नजर आता है। उसने लहंगा पहना हुआ है और बहुत खुश नजर आता है। फ्रेम में ये नजारा सामान्य जैसा ही नजर आता है। मगर कुछ सेकंड में फ्रेम में सबकुछ इतनी तेजी से बदला हुआ नजर आया कि दिमाग घूम जाएगा। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। दरअसल कुछ देर पहले लहंगा पहनकर जो लड़का खड़ा था वो अब खूबसूरत लड़की बन गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वो मेकअप के कमाल से इतनी खूबसूरत लड़की बन गया मानो कोई भी देखकर दिल हार जाएगा। खूबसूरत लड़की के लुक में नजर आने के बाद लड़का कई पोज भी देता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article