वायरल न्यूज़

Viral Video Today: कैमरे में कैद हुआ काला समुद्री राक्षस, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 15, 2025, 04:28 PM IST

Viral Video Today: कहा गया है कि ऐसा पहली बार हुआ जब समुद्र की सबसे खतरनाक मछलियों में शामिल Humpback Anglerfish दिन के उजाले में कैमरे में कैद हुई है। मछली का गुस्सैल रूप देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Image

कैमरे में कैद हुई दुनिया की सबसे खतरनाक मछली। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो समुद्र की गहराई से जुड़ा है जिसके कैमरे में 'समुद्र राक्षस'कैद हुआ है। इसमें काले रंग के समुद्री राक्षस को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि समुद्री राक्षस जैसा नजर आ रहा ये जीव कुछ और नहीं बल्कि Humpback Anglerfish की मछली है।

कैमरे में कैद हुआ समुद्री राक्षस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Humpback Anglerfish को काला समुद्री राक्षस या फिर ब्लैक सीडेविल फिश के नाम से भी जाना जाता है। बताया गया कि दिन के उजाले में पहली पानी की सतह पर इस मछली को देखा गया है। दावा किया गया है कि Humpback Anglerfish नाम के इस काले समुद्री राक्षस को स्पेन के टेनेरिफ बीच पर देखा गया, जिसे देखकर सभी को होश उड़ गए है। फोटोग्राफर डेविड जारा बोगुना इस खतरनाक मछली का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

वीडियो कुछ ही देर में बड़ी तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article