दरवाजा खोला तो सामने खड़ा था खूंखार बाघ, रोंगटे खड़े कर देगा आगे का नजारा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 4, 2025, 03:05 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला उसके सामने खूंखार बाघ खड़ा था। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा।

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार हम चौंक जाते हैं। यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। इसमें देखेंगे कि कैसे एक शख्स घर में दाखिल होने के लिए दरवाजे का लॉक खोलता है और उसे सामने खूंखार बाघ खड़ा नजर आता है।

हिला देगा ये नजारा

रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स देर रात घर लौटता है। शख्स घर के दरवाजे के करीब खड़ा है और चाबी से लॉक खोलता है। मगर वो लॉक खोलता इससे पहले ही उसे किसी के अंदर होने का अंदेशा हुआ और अंदर से आ रही सुनकर शख्स सहम गया।

End of Feed