वायरल न्यूज़

एक और विकेट गया... बिहार के कृषि मंत्री ने जब दिया इस्तीफा तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 03:30 PM IST

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इनके कई बयानों ने विवाद पैदा किया था और नीतीश सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं थी। जिसके बाद से इनपर इस्तीफे के लिए दवाब था।

Image

सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा (फोटो- फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजद कोटे से मंत्री बने थे सुधाकर सिंह
  • कृषि विभाग में गड़बड़ी का सुधाकर ने किया था खुलासा
  • सुधाकर और नीतीश कुमार के बीच संबंध ठीक नहीं थे

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही खुद को 'चोरों का सरदार' कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके विभाग में गड़बड़ी हो रही है, उसी विभाग के वो मंत्री हैं। इस पर काफी हंगामा मचा था।

अब उनके इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कुछ लोग तेजस्वी यादव को घेर रहे हैं तो कुछ लोग उनके सपोर्ट में बोल रहे हैं। किसी के लिए यह फैसला तेजस्वी की साफ छवि को दिखा रहा है, क्योंकि सुधाकर सिंह पर घोटाले के आरोप भी लगे हैं।

दिलीप कुशवाहा (@DilipKu59356405) नाम के यूजर ने लिखा- "हम पहले ही बोले थे कि सुधाकर सिंह का इस्तीफ़ा होगा। बहुत बड़बोला था सुधाकर सिंह। तेजस्वी जी को धन्यवाद। जेडीयू आरजेडी का कार्यकर्ता बहुत खुश है।

वहीं एक अन्य यूजर राज आयर्न (@Rajarya34302089) ने लिखा- "कृषि मंत्री का जाना, संकेत साफ है तेजस्वी गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के विवाद को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।" वहीं मनीष (@aghormanish) नाम के यूजर ने लिखा- "एक और विकेट गया।"

बता दें कि सुधाकर सिंह ने हाल ही में अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा था- "हमें नहीं लगता कि बिहार राज्य बीज निगम से मिले बीज किसान अपने खेतों में लगाते हैं। 150-200 करोड़ रुपये इधर ही खा जाते हैं बीज निगम वाले। हमारे विभाग में कोई ऐसा हिस्सा नहीं है, जो चोरी नहीं करता है। इस तरह हम चोरों के सरदार हुए। हम सरदार ही कहलाएंगे न। जब चोरी हो रही है तो हम उसके सरदार हुए न।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article